केसीजी पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
नियम विरुद्ध तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 13 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही
विवरण : दिनांक 26.02.2026 को थाना खैरागढ़ केसीजी पुलिस एवं राष्ट्रीय तम्बाकू उत्पाद नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों, पान ठेलों एवं गुमटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ प्रतिष्ठानों में युवाओं को नशे के लिए उपयोग होने वाली तम्बाकू सामग्री नियम विरुद्ध तरीके से बेची जा रही थी।
कुल 13 दुकानों में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी नियमों का पालन नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
साथ ही 03 दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित गो-गो/रोलिंग पेपर जप्त किया गया, जिसका उपयोग सिगरेट (जॉइंट) बनाने में किया जाता है। पूछताछ के दौरान संबंधित दुकानदारों से उक्त सामग्री की आपूर्ति करने वाले सप्लायरों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई है। संबंधित सप्लायरों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
युवाओं, विशेषकर स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु केसीजी पुलिस की सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।


