केसीजी पुलिस टीम द्वारा आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर अपराधों पर अंकुश लगाने आबकारी अधिनियम के तहत लगातार की जा रही कार्यवाही
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
शराब कोचिया, शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के विरुद्ध केसीजी पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जा रही कार्यवाही
भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी
साथ ही नशा मुक्ति हेतु आम जन से की जा रही अपील
खैरागढ़ :
पूरे जिले में बीते सप्ताह 36(च) के 41 प्रकरण ,36(सी) के 09 प्रकरण, 34(1) के 10 प्रकरण, इस प्रकार आबकारी एक्ट के तहत कुल 61 लीटर शराब जप्त किया गया व कुल 68 व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की गई है।
जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा लगातार नशा मुक्ति कार्यक्रम को जारी रखते हुए एवं जिले के अपराधों में लगातार अंकुश लगाते हुए निरन्तर प्रयास जारी है, इसी तारतम्य में बीते सप्ताह में जिला केसीजी थानांतर्गत आने वाले सभी इलाकों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों से लेकर सुविधा उपलब्ध करने वालों पर कार्यवाही की गई l इस सप्ताह पूरे जिले में इस सप्ताह अब तक 36(च) के 41 प्रकरण ,36(सी) के 09 प्रकरण, 34(1) के 10 प्रकरण, इस प्रकार आबकारी एक्ट के तहत कुल 61 लीटर शराब जप्त किया गया व कुल 68 व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की गई है।



