कवर्धा:पूरा घर जिसका ऋणी वह है गृहिणी : संजू तिवारी असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया महिलाओं का सम्मान।

पूरा घर जिसका ऋणी वह है गृहिणी : संजू तिवारी असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया महिलाओं का सम्मान
कवर्धा, 08 मार्च(अ.सं.)। गृहिणी दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें प्रथम गृह और दूसरा ऋणी है अर्थात् जिसका पूरा घर ऋणी हो वह गृहिणी कहलाता है और वह गृहिणी आप सभी हैं, जिनका ऋणी आप सभी का परिवार है। उक्त उद्गार असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजू तिवारी ने इंटक द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में दिया।
कवर्धा के जगदंबा पैलेस में असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में कवर्धा शहर एवं आसपास के ग्रामीण महिलाओं का सम्मान साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार तिवारी ने कहा कि घर में सुकुन देने वाली मां होती है, जो सारी दुखों को झेलकर घर में सुख शांति का माहौल बनाती है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्तियों को मैं नमन करता हूं। कार्यक्रम में गंगोत्री योगी अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी, शेख अनवरी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी, मुकुंद माधव कश्यप पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ईश्वर शरण वैष्णव जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, राजा द्विवेदी, चंद्रिका वैष्णव ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इंटक द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में 14 महिलाओं ने चंद्रिका वैष्णव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर सुरेखा संतोष नामदेव पार्षद, सुषमा मुकेश सिन्हा पार्षद, अशोक सिंह ठाकुर पार्षद, जानकी जायसवाल पार्षद, सनत जायसवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला, उत्तरा दिवाकर ब्लाक अध्यक्ष कुंडा, संतोषी मरकाम सरपंच, विजय वाचकर सरपंच, तानसेन चौधरी जिलाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यानंद चंद्रवंशी, सुमीत पाल खनूजा प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मिडिया प्रभारी राकेश धुर्वे, ब्लाक अध्यक्ष सुशील मानिकपुरी, शहजादा खान, पवन बंजारे, मधुसूदन साहू, बाबूलाल साहू, मनोज दूबे, विजय भास्कर, नेमीचंद पटेल, जगतराम बंजारे, नारायण प्रसाद श्रीवास, भारत मेरावी, जलेश्वर वैष्णव, तुलाराम धुर्वे, राजेश पटेल, जितेंद्र साहू, विजय भट्ट, गितेश्वर साहू, टिकेश निषाद, फागूराम बंजारे, प्रहलाद पटेल, गुुरुराम पटेल, सुखदास पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं इंटक कार्यकर्ता उपस्थित थे।