G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (टेट-20) की परीक्षा 9 जनवरी को।

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (टेट-20) की परीक्षा 9 जनवरी को

कवर्धा, 07 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक शिक्षा मंडल द्वारा आगामी 9 जनवरी रविवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (टेट-20) परीक्षा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संयुक्त भर्ती परीक्षा की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली का समय सुबह 9.30 से 12 बजकर 15 मिनट निर्धारित की गई है। इसमें 4347 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इसके लिए 11 केन्द्र बनाए गए है। इसी प्रकार द्वितीय पाली का समय 2 बजे से 4 बजकर 45 मिनट तक निर्धारित है। जिसमें 3680 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इसके लिए 11 केन्द्र बनाए गए है। नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा ने बताया कि संयुक्त भर्ती परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए उडनदस्ता, अन्य टीम भी गठित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page