ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:आकाशीय बिजली से दामिनी और मौसम की जानकारी देगा मेघदूत मोबाईल एप्स प्लेस्टोर से डाउनलोड कर निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकते है किसान भाई।

कवर्धा:आकाशीय बिजली से दामिनी और मौसम की जानकारी देगा मेघदूत मोबाईल एप्स प्लेस्टोर से डाउनलोड कर निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकते है किसान भाई।

कवर्धा, 05 जून 2021। आकाशीय बिजली से बचने के लिए दामिनी मोबाईल एप मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी के लिए मेघदूत मोबाईल एप किसान भाइयों के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कृषि उप संचालक एमडी डड़सेना और जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन दोनों एप के बारे में किसानों और जिले वासियों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होने बताया कि आकाशीय बिजली के लिए दामिनी मोबाईल एप और खेती किसानी से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी अथवा मौसम की पूर्वानुमान के लिए मेघदूत मोबाइल एप तैयार किया गया है। इन दोनों मोबाईल एप को अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर निःशुल्क सेवाएं ली जा सकती है।
कलेकटर शर्मा ने बताया कि आकाशीय बिजली एक प्राकृतिक आपदा है। जिसे कोई रोका नहीं सकता, लेकिन जागरूकता अभियान के माध्यम से सतर्क कर लोगों की जान बचाई जा सकती है। आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान द्वारा एक दामिनी मोबाइल एप बनाया है। इस एप की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल पर मिल जाएगी। इस एप का नाम दामिनी है, जो बिजली गिरने से पहले चेतावनी देगी। हर साल 50-100 जगह बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। हाल के वर्षों में आकाशीय बिजली को अन्य सभी प्राकृतिक आपदाओं की तुलना में सबसे अधिक जानलेवा आपदा में माना गया है। किसानों के लिए मौसम में होने वाले बदलाव को भांपना आसान नहीं होता है, उसे फसल की सही देखभाल के लिए कई अन्य जानकारियों की भी जरूरत होती है। किसानों की ऐसी ही तमाम समस्याओं का हल मेघदूत एप है। यह अलग-अलग क्षेत्रों में किसानों को उनकी भाषा में मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानाकरी भी देती है। इसमें हवा की रफ्तार, दिशा, नमी और बारिश की जैसी जानकारियां शामिल हैं। यह हर घंटे अपडेट होता रहता है। किसान के लिए मौसम में होने वाले बदलाव को भांपना आसान नहीं होता है। उसे फसल की सही देखभाल के लिएकई अन्य जानकारियों की भी जरूरत होती है। किसानों की ऐसी ही सभी समस्याओं का हल मेघदूत एप है। यह अलग-अलग क्षेत्रों में किसानों को उनकी भाषा में मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर खेती से जुड़ी जानकारी देती है। इसमें हवा की रफ्तार, दिशा, नमी और बारिश की जैसी जानकारियां शामिल है। यह हर घंटे अपडेट होता रहता है।

ऐसे करें डाउनलोड-

इस एप को आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर एप में मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे अपनानाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, लोकेशन, व्यवसाय फीड कर रजिस्टर करना होता है। जानकारी फीड करने के बाद यह एप उस स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोगकर्ता को तुरंत इसकी सूचना दे देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page