ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा उप. निरीक्षक  मानकराम सोनकर एवं प्रधान आरक्षक  तेजराम देशमुख को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दिया गया।

पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा उप. निरीक्षक मानकराम सोनकर एवं प्रधान आरक्षक तेजराम देशमुख को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दिया गया।

कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल में पदस्थ उप. निरीक्षक मानकराम सोनकर एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री तेजराम देशमुख का आज दिनांक-01.08.2023 को सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना कर पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुलिस विभाग से भावभीनी विदाई दी गई।

उप.निरीक्षक मानकराम सोनकर दिनांक-20.05.1982 में आरक्षक जी.डी. के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे, जो पुलिस विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उप.निरीक्षक एवं सहायक उप.निरीक्षक से उप. निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त कर कुल 41 वर्ष 2 माह 11 दिन की सेवाएं पुलिस विभाग को दिए हैं। सोनकर अपनी सेवा अवधि में जिला दुर्ग के विभिन्न थानों एवं जिला कबीरधाम के थाना भोरमदेव, थाना रेंगाखार, थाना पांडातराई, थाना कवर्धा, थाना पंडरिया एवं थाना सिंघनपुरी जंगल में अपनी सेवाएं देते हुए आज सेवानिवृत्त हुए हैं।

प्रधान आरक्षक तेजराम देशमुख दिनांक-08.04.1992 में आरक्षक जी.डी. के पद पर जिला राजनांदगाँव में भर्ती हुए थे। जो विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत होकर वर्तमान में रक्षित केंद्र कबीरधाम में कार्यरत थे। श्री देशमुख अपनी सेवा अवधि में जिला राजनांदगाँव के विभिन्न थानों एवं जिला कबीरधाम में यातायात शाखा, थाना भोरमदेव, थाना सिटी कोतवाली, थाना पांडातराई तथा वर्तमान में रक्षित केंद्र कबीरधाम में अपनी सेवाएं देते हुए कुल 31 वर्ष 03 माह 23 दिन की सेवा अवधि पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए हैं। उक्त दोनों ही पुलिस अधिकारियों के सेवा अवधि में किसी भी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा बड़ी सजा नही मिला, जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है। कानून व्यवस्था की ड्यूटी में बहुत ही शान्तिपूर्वक ड्यूटी सम्पन्न कराने में अपना अहम योगदान देते रहे हैं, साथ ही क्षेत्र के आम नागरिकों के बीच बहुत ही मैत्री पूर्ण संबध स्थापित कर क्षेत्र के नागरिकों के दिलो में भी अपना एक अलग स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। जिससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में भी इनके प्रति आदर की भावना रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह,व सेवा सम्मान निधि प्रदान कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, निरीक्षक एम. श्री वीरेंद्र तारम, उप. निरीक्षक एम. युवराजा असटकर, उप. निरीक्षक एम. श्रीमती पूजा चौबे, सहायक उप.निरीक्षक एम. श्री सुनील राव, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिस विभाग से भावभीनी विदाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page