ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:मंत्री अकबर ने ग्राम मक्के में उचित मूल्य दूकान का भूमिपूजन किया, खैरबनाकला में सांस्कृतिक मंच, कम्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया।वनमंत्री अकबर ग्राम मक्के और खैरबनाकला में दी अनेक सौगात।

वनमंत्री अकबर ग्राम मक्के और खैरबनाकला में दी अनेक सौगात

मंत्री अकबर ने ग्राम मक्के में उचित मूल्य दूकान का भूमिपूजन किया, खैरबनाकला में सांस्कृतिक मंच, कम्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया।

वनमंत्री अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

कवर्धा, 06 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। विभिन्न कार्यक्रमों के बीच में मंत्री अकबर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और निजी कार्यक्रमों में शामिल होकर भेंट मुलाकात भी की। मंत्री अकबर के साथ नीलकंठ चन्द्रवंशी, कलीम खान, कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, होरी साहू, पीतांबर वर्मा, ग्राम खैरबना कला के सरपंच डंकेश्वर सिंह ठाकुर, ग्राम मक्के के सरपंच मुक्तानंद साहू, खैरबना कला के उपसरपंच श्रीमती मोहनी साहू, लेखा राजपुत, कुमार साहू, नंदकिशोर, किरण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनधि भी शामिल हुए।
वन मंत्री अकबर ने ग्राम मक्के में नवीन शासकीय उचित मूल्य दूकान के लिए भूमिपूजन किया। ग्राम मक्के में उचित मूल्य दूकान निर्माण की मांग बहुत लम्बे समय से की जा रही थी। मंत्री अकबर के अनुशंसा पर शासकीय उचित मूल्य दूकान भवन की स्वीकृति मिली है। नवीन भवन के लिए भूमिपूजन होने से ग्राम वासियों ने मंत्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मंत्री श्री अकबर ने खैरबनाकला में हाईस्कूल स्थित सांस्कृतिक भवन, पुस्तकालय, कम्यूटर कक्ष का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दी। उन्होने कहा कि सांस्कृतिक कक्ष की सौगात मिलने से अब स्कूल को कलामंच के माध्यम से भी विशेष स्थान मिलेगा। कार्यक्रम के बाद श्री भगवता साहू के निवास में पहुंचकर परिवार जनों से आत्मीय भेंट मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page