G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा लोहारा:- दिनॉंक 06.04.2022 निरीक्षक अनिल शर्मा, थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा को मिला पुलिस महानिदेशक पुरूस्कार।

कवर्धा लोहारा:- दिनॉंक 06.04.2022 निरीक्षक अनिल शर्मा, थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा को मिला पुलिस महानिदेशक पुरूस्कार


अनूसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति/महिला/अव्यस्क बालक/बालिकाओं के उत्पीड़न निवारण/पीड़ित कमजोर वर्गो को राहत पहूॅंचाने के उत्तरदायित्वों के निर्वहन मे राज्य स्तर पर सबसे अच्छा कार्य करने पर मिला सम्मान।
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र एवं 25000 नगद राशि से किया गया सम्मानित।

आज दिनांक 06.04.2022 को पुलिस मुख्यालय रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम में पदस्थ निरीक्षक अनिल शर्मा को अनूसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति/महिला/अव्यस्क बालक/बालिकाओं के उत्पीड़न निवारण/पीड़ित कमजोर वर्गो को राहत पहूॅंचाने के उत्तरदायित्वों का सम्यक निर्वहन मे राज्य में सबसे अच्छा कार्य करने के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद 25000 की राशि से सम्मानित किया गया गौरतलब है कि उक्त पुरुस्कार की घोषणा अगस्त 2021 में की गयी थी इससे पूर्व भी निरीक्षक अनिल शर्मा को कोरोना काल मे मानवीय मूल्यों का ध्यान रखते हुए बेहतर सेवाएं देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस अनुसंधान ब्यूरो द्वारा, उत्कृष्ट अपराध अनुसंधान हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा इंद्रधनुष पुरुस्कार एवम विभिन्न मानवीय जनसेवा के कार्यो के लिए अनेकों सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं के द्वारा विभिन्न पारितोषिक से सम्मानित किया जा चुका है विशेष रूप से निरीक्षक शर्मा को नक्सल उन्मूलन अभियान मे अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने पर समय पूर्व पदोन्नति भी पुलिस विभाग द्वारा दी गई है राज्य स्तर पर जिला कबीरधाम पुलिस का सम्मान बढ़ाने पर निरीक्षक शर्मा को पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज श्री ओ पी पाल पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ लाल उमेद सिंह एवं जिला कबीरधाम के संमस्त वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई प्रेषित की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page