कवर्धा:- कवर्धा विधायक विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार कवर्धा आगमन पर कवर्धा वासीयो ने भव्य स्वागत किया।



कवर्धा:- कवर्धा विधायक विजय शर्मा छ.ग.उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार कवर्धा आगमन पर कवर्धा वासीयो ने भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ा बाजे के साथ खूब आतिशबाजी किए। कवर्धा के और संगठनों , भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा मंच सजा कर भव्य रूप से स्वागत किया। कवर्धा निवासी में बहुत ही खुशी और उमंग देखने को मिला । अपने अपने दरवाजे में विधायक उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्वागत के लिए खड़े रहे। और पुराने जमाने के बाजो के साथ राउत नृत्य और आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत कर विजय शर्मा का स्वागत किया ।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को उनके प्रथम आगमन पर कवर्धा के ठाकुरदेव चौक के पास विभिन्न संगठनों द्वारा बूंदी की लडुडुओं से तौला कर डिप्टी सीएम बनने और पहली आगमन का स्वागत और अभिनंदन किया गया।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आगमन पर उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए जन सैलाब उमड़ा।
जगह-जगह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्वागत के लिए आतिशबाजी कर भी स्वागत का इजहार किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रथम आगमन पर कवर्धा के सिक्ख समाज के गुरुद्वारा पहुँच कर मत्था टेक कर छत्तीसगढ़ की प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।