G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर रूद्र चंडी यज्ञ में शामिल हुए, पूजा-अर्चना की, भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर रूद्र चंडी यज्ञ में शामिल हुए, पूजा-अर्चना की, भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया

कवर्धा, 27 दिसंबर 2021। कवर्धा विकासखंड के ग्राम खैरझिटी कला में श्री रूद्र चंडी महायज्ञ, देवी भागवत पुराण का आयोजन किया जा रहा है। देवी भागवत कथा का आज नौवा दिन है। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज सोमवार को इस श्री रूद्र चंडी महायज्ञ, देवी भागवत पुराण में शामिल हुए। उन्होंने कुंड यज्ञ का परिक्रमा और विधिवत पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा व्यास वृन्दावन से आई कृष्णप्रिया सौम्या देवी, यज्ञकर्ता पंडित श्री राजू पाठक, शिक्षक वृन्दावन धाम और पंडित श्री अशोक पाठक को श्रीफल भेंटकर आर्शीवाद लिया।

कैबिनेट मंत्री के साथ आए जनप्रतिनिधि, सामाजसेवी व वरिष्ठ जनों ने भगवत कथा स्थल पर बैठकर कथा का श्रवण भी किया। कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री अकबर ने यज्ञ स्थल के समीप बने सामुदायिक कक्ष का लोकार्पण भी किया। श्री अकबर ने जनप्रतिनिधि, सामाजसेवी व वरिष्ठ जनों के साथ भंडारा स्थल में पहुंचकर जमीन में बैठकर प्रसाद ग्रहण भी किया।
उल्लेखनीय है कि खैरझिटी कला में समस्त ग्रामवासियों के द्वारा प्रतिवर्ष श्री रूद्र चंडी महायज्ञ, देवी भागवत पुराण का आयोजन किया जाता है। आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए आसपास क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीणजन हजारों की संख्या में शामिल होते है और अपने आस्था और विश्वास के साथ कथा का श्रवण करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page