कवर्धा:कैबिनेट अकबर ने पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

कवर्धा:कैबिनेट अकबर ने पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

कवर्धा, 23 जुलाई 2021। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के प्राचीनतम स्वयंभू पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान शंकर का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश और कबीरधाम जिले की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राधा माधव गौ सेवा समिति के संस्थापक अर्जून प्रसाद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कलीम खान, तुकाराम चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति प्रमोद लूनिया, चुनवा खान, अशोक सिंह, मोहित माहेश्वरी, पवन जायसवाल सुनील साहू, एल्डरमेन श्री दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, जाकिर चौहान, होरी साहू, राजेश माखीजानी, सुधीर केशरवानी, आकाश केशरवानी, लेखा राजपूत, विकास केशरी, प्रशांत परिहार, लक्की कादरी, नदीम अंसारी, सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।