कवर्धा:- भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी घोषित, देखे कौन कौन बने पदाधिकारी

कवर्धा:- भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी घोषित, देखे कौन कौन बने पदाधिकारी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की अनुसंशा और सहमति पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर ने मोर्चा के जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की ।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर ने अपने कार्यकारिणी मे महामंत्री जलेश्वर साहू, ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष हरेकृष्णा शुक्ला, कुजराम साहू, युवराजसिंह ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष निर्मल दिवेदी को बनाया गया है । वही किसान मोर्चा जिला मंत्री सेवाराम कुर्रे, संतोष वर्मा, कृष्णा देवांगन एवं मीडिया प्रभारी गीतेश नारायण चंद्राकर को बनाया गया है और कार्यकारिणी मे दानी चंद्रवंशी, रोहित भास्कर, झगराम साहू, संतोष गुप्ता, आनंद कौशिक, युवराज जायसवाल, तिरथ साहू, लालचंद साहू, कोप सिंह टांडे, गिरवर साहू, विजय पटेल, ईश्वर चंद्राकर, भगवानी साहू को कार्यकारिणी सदस्य और प्रभात चंद्राकर, सीधेलाल पटेल, बालचंद मरकाम, दिनेश चंद्रवंशी(नेऊरगॉव कला), ईश्वरी वर्मा, रामचंद्र चंद्रवंशी, रामावतार साहू, दुधेश्वर चंद्राकर, राकेश गुप्ता, प्रज्ञेश तिवारी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के कुकदूर मंडल मे सिद्धराम श्याम , दुल्लापुर मे राजेन्द्र चंद्रवंशी, पंडरिया हेमंत तिवारी, कुंडा परमेश्वर साहू, पांडातराई गोवर्धन चंद्रवंशी, इंदौरी संतोष चंद्राकर, रणवीरपुर तिलक सेन, बोड़ला काशीराम साहू , रेंगाखार ध्रुवराम यादव, भोरमदेव देवदास मानिकपुरी, कवर्धा ग्रामीण डाँ. दानीराम चंद्रवंशी, कवर्धा शहर संजय मिश्रा, पिपरिया बलूकराम चंद्रवंशी और सहसपुर लोहारा दिवाकर लाल डडसेना को मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैं ।