G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- 04 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों चौकी पोडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

04 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों चौकी पोडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया है। कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें, जिससे जिले को पूर्णता अपराध मुक्त किया जा सके।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया/बोडला श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी पोड़ी टीम द्वारा दिनांक-12.09.2023 को ग्राम नेउरगाँव में रेड कार्यवाही कर 04 जुआरियो (1)रामू गैंडरे पिता बल्लू गैंडरे,(2) कार्तिक साहू पिता दसरू साहू, (3)गुनवा साहू पिता रानू साहू, (4)राम जी मरार पिता लालाराम मरार सभी निवासी नेऊरगाँव खुर्द चौकी पोड़ी थाना बोडला को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं जुआ की रकम 3580/ रुपये को गवाहों के समक्ष बरामद कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपियों पर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप. निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान के कुशल नेतृत्व में चौकी पोडी पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page