राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में करिश्मा ने दिखाया जलवा

राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में करिश्मा ने दिखाया जलवा

पंडरिया -23वी राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 दुर्ग संभाग के खैरागढ़ जिला में खो-खो बालक/बालिका अंडर-17 का आयोजन किया गया। जिसमे दिनांक 2 से 4 सितम्बर तक संचालन हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा एवम् दुर्ग संभाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में खो-खो बालिका अंडर-17 में दुर्ग संभाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कबीरधाम जिले के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया की छात्रा करिश्मा साहू ने बालिका वर्ग अंडर -17 खो खो प्रतियोगिता मे अपना नेतृत्व करते हुए टीम को फाइनल जीतने में अहम् सहयोग दिया ।
प्रथम स्थान प्राप्त टीम के साथ करिश्मा साहू को मुख्य अतिथि के द्वारा शील्ड एवम् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए बधाई एवम शुभकामनाएं दी। इन्होंने खो-खो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने संस्था एवं जिले का नाम रोशन किया। खिलाडी के इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी एम.के.गुप्ता,सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी चंद्राकर, सहायक क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार साहू व्यायाम शिक्षक दिनमधुर वर्मा, अजीज खान ,हाईस्कूल के प्राचार्य संतोष साहू, सीएसी शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना खेल प्रभारी योगेश गुरुदीवान, व्याख्याता ज्योति ध्रुव,महेंद्र कंठले, रोशनी पटेल ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।