G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

विज्ञान व गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में करिश्मा साहू ने बाजी मारी

विज्ञान व गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में करिश्मा साहू ने बाजी मारी

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया- ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू के मार्गदर्शन में कक्षा नवमी के छात्र छात्राओं की विज्ञान एवम गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें 79 छात्र छात्राओं ने भाग लिया । प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय रहा। इसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का ध्यान रखा गया। यह आत्म विश्वास पैदा करता है ।

विद्यार्थियो को अवधारणा आधारित सीखने और तार्किक सोच को बढ़ावा देने प्रेरित करता है। विज्ञान और गणित के 50-50 प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया था। विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों के बीच वैज्ञानिक तर्क और तार्किक , बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना है। छात्रों के गणितीय , गणनात्मक और अंक गणितीय कौशल परीक्षण, भाषा और रचनात्मक क्षमताओं उत्तरोत्तर बढ़ावा देने के साथ उनके बुद्धिलब्धी को बढ़ावा देना है।

इस ओलंपियाड प्रतियोगिता में करिश्मा साहू ने 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, रबेल पटेल ने द्वितीय स्थान, खुशबू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभावान छात्रों को प्राचार्य संतोष कुमार साहू, व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, ज्योति ध्रुव, शकुन पाटले, महेन्द्र कंठले ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page