G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में

घुघरी रोड अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक दलाल सहित 03 युवतियां हिरासत में

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था, सामाजिक मर्यादा एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2026 की रात में घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार से संबंधित गतिविधियों की सूचना पर साइबर थाना एवं थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम द्वारा रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। इस दौरान महिला अधिकारियों एवं महिला आरक्षकों की टीम को विशेष रूप से शामिल किया गया।

कॉम्बिंग गश्त एवं दबिश के दौरान मौके से एक दलाल एवं तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया, जो संदिग्ध रूप से देह व्यापार की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। उक्त गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही थी।
हिरासत में लिए गए दलाल का नाम
गोलू लहरे पिता कलम लहरे उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 मिनीमाता चौक कवर्धा
इसके अलावा 3 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। उक्त सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई के जा रही है।

कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देती है कि जिले में देह व्यापार, अनैतिक गतिविधियों एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज में भयमुक्त वातावरण एवं कानून का सम्मान बनाए रखने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page