G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

‘‘अभिव्यक्ति’’ नारी के सम्मान कार्यक्रम का हुआ समापन, कबीरधाम पुलिस ने बनाया जागरूकता वीडियो, पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन

‘‘अभिव्यक्ति’’ नारी के सम्मान कार्यक्रम का हुआ समापन, कबीरधाम पुलिस ने बनाया जागरूकता वीडियो, पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन

कवर्धा। जिला कबीरधाम में 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर से ‘‘अभिव्यक्ति’’ नारी के सम्मान एवं उनके कार्यो की सराहना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम की कड़ी में 08 मार्च को महिला पुलिस कर्मियों की साईकिल रैली एवं अन्य महिला कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम कर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का शुंभारभ किया गया।

उसकेे पश्चात् जिला के अन्य थाना एवं चौकी क्षेत्रों में क्षेत्र की महिला कोटवारिन, स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षको, अधिवक्ताओं के सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर कवर्धा स्थानीय शहर में पृथक-पृथक दिवस में महिला स्वास्थय कर्मियों, अधिवक्ताओं एवं शिक्षकों के आतिथ्य में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उनके किये गये कार्यो का अनुभव साझा कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

शासन द्वारा बनाये महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘‘ अभिव्यक्ति’’ मोबाईल एप्प के संबंध में जानकारी देकर उन्हें अपने मोबाईल में डाउनलोड कर उपयोग करने बताया गया तथा दिनांक 20 मार्च 2022 को उक्त कार्यक्रम के समापन में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं उनकी पत्नी भावना सिंह की आतिथ्य में कार्यक्रम का शुंभारभ किया गया।

समापन कार्यक्रम में मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की मंशा अनुरूप पुलिस कर्मियों के परिवारजनों की उपस्थिति में ‘‘एक दूजे के लिए’’शीर्षक पर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। उक्त शीर्षक के आधार पर पुलिस कर्मियों से उनकी पत्नियों के दैनिक जीवन एवं उनकी पंसदीदा चीजों के संबंध में पुछकर कार्यक्रम को रौचक बनाया गया तथा उनके पारिवारिक जीवन एवं पुलिस के कर्त्तव्यों के संबंध में अपनी दैनंदिनी साझा किया।

डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा भी पत्नी के साथ अपने पारिवारिक जीवन शैली के संबंध में सभी को बताया, कि पुलिस के कर्त्तव्य के साथ पारिवारिक जीवन में घर की धर्मपत्नियों द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वो काफी सराहनीय है, उनके बगैर पुलिस के कर्त्तव्य का निर्वहन किया जाना असंभव है।

कार्यक्रम में शासन द्वारा महिला की सुरक्षा के लिए बनाये गये ‘‘अभिव्यक्ति’’ मोबाईल एप्प के प्रचार-प्रसार एवं उनकी कार्यप्रणाली के संबध में जानकारी दिये जाने के लिए मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशन में जन जागरूपता विडियो क्लिप (शार्ट-मुवी) बनाया जाकर उनका विमोचन पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के द्वारा किया गया तथा उक्त मोबाईल एप्प को अधिक से अधिक डाउनलोड कर उसका उपयोग आपातकालीन समय में तथा अपनी शिकायतो को दर्ज कराये जाने के संबंध में अपील किया गया।

समापन कार्यक्रम में डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं उनकी पत्नी भावना सिंह की गरिमामय उपस्थिति में मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, मोनिका सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रमा कोष्ठी, उप निरीक्षक (अ) पुजा चौबे, उप निरीक्षक गीताजंली सिन्हा, भुवनेश्वरी साहू, प्रधान आरक्षक ज्योति मरकाम एवं निरीक्षक मुकेश यादव, सहायक उप निरीक्षक ईजराईल खान, संजय मेरावी, संजीव तिवारी एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page