G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
DurgTrending NewsViralखास-खबर

पत्रकारो एवं आधिकारियों ने लगाया पौधा ,दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

दुर्ग धमधा – विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ धमधा द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में पौधा रोपण किया । वही इस मौके पर  धमधा अनुविभागीय अधिकारी सोनाल डेविड ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद  किरण कौशिक ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओपी ठाकुर,थाना प्रभारी श्री युवराज साहू ने पौधा रोपण किया। वही अनुविभागीय अधिकारी सोनाल डेविड ने आम जानो से अपील की परिवार का अगर एक एक व्यक्ति भी अगर एक एक पौधा लगाता है तो निश्चित ही आने वाला कल सुनहरा वातावरण से व्याप्त रहेगा। वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा किरण कौशिक ने बताया कि पौधा रोपण ही एक मात्र साधन है जो कि हमें आने वाले भू जल स्तर गिरावट जैसे विकट समस्या से बचा सकता है । इस मौके पर धमधा श्रमजीवी पत्रकार संघ धमधा के अध्यक्ष निकेत ताम्रकार ने बताया कि पौधा रोपण ही भविष्य में इंसान को जीवित रखने का एकमात्र साधना साबित होगा जिसके चलते हर एक व्यक्ति को पौधा रोपण और उसका संरक्षण करना चाहिए और लोगों को भावनात्मक होकर एक पेड़ मां के नाम लगाना चाहिए।इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ताम्रकार,सचिव रामकुमार यादव,उपाध्यक्ष अमन कुरैशी ,महेंद्र ताम्रकार, सुधीर ताम्रकार, दिनेश साहु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page