Chhattisgarh

बड़ी खबर : JCCJ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं रेणु जोगी, कोर कमेटी की बैठक में लिया फैसला

News Ad Slider
Advertisement

रायपुर। जेसीसीजे की राष्ट्रीय अध्यक्ष अब रेणु जोगी को दायित्व सौंपा गया है। बैठक में आज फैसला लिया गया है। बता दें कि जेसीसीजे की आज हुई कोर कमेटी की बैठक में रेणु जोगी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दो नाम तय किए गए। पहला रेणु जोगी और महेश देवांगन का नाम तय किया गया। बैठक में निर्णय हुआ रेणु जोगी पार्टी की अगली राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी। इस तरह से रेणु जोगी के नाम पर मुहर लग गई।

90 दिनों में 1 लाख 11 हजार 111 सदस्य बनाने का लक्ष्य

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी सुप्रीमो के पद पर रेणु जोगी के नाम का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव का समर्थन लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, हरिदास भारद्वाज और इकबाल अहमद रिजवी सहित अन्य सदस्यों ने किया।

वहीं पार्टी के सबसे बड़े सदस्यता अभियान की शुरूआत अमित जोगी ने की। अगले 90 दिनों में 1 लाख 11 हजार 111 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. आॅनलाइन सदस्यता भी दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नाम से सदस्यता अभियान 9 दिसंबर से शुरू होगा।

जोगी कांग्रेस अपना फैसला खुद लेगा : धर्मजीत सिंह

धर्मजीत सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस जोगी का फैसला कांग्रेस से पूछकर नहीं होगा। जोगी कांग्रेस अपना फैसला खुद लेगा. कांग्रेस सपा के साथ जुड़ी तो साईकल पंचर हो गई, बसपा के साथ जुड़ी तो हाथी बैठ गया, आरजेडी के साथ जुड़े तो लालटेन का मिट्टी तेल खत्म हो गया। हर तरफ कांग्रेस हार रही है। सिर्फ यहां एक ही जगह पर है, इसे भी 3 साल बाद छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page