जनता कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ की हुई बैठक

जनता कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ की हुई बैठक

कवर्धा : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे अनुसूचित जाति विभाग जिला कबीरधाम में जिलाध्यक्ष गणेश पात्रे के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में शानदार बैठक संपन्न हुआ। जिसमे अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष उदय चरण बंजारे और कबीरधाम के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।प्रदेशाध्यक्ष उदय चरण द्वारा अनुसूचित जाती विभाग कबीरधाम के कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यकर्ताओं का हौशला अफजाई करते हुए अपने क्षेत्र में दम खम के साथ कार्य करने को कहा साथ ही
जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वही जिलाध्यक्ष श्री सुनील केशरवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और इंकलाबी तरीके से संघर्ष करने कहा जिससे कि कबीरधाम जिले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को मजबूत तरीके से खड़ा किया जा सके।
दलीचंद ओगरे ,अश्वनी यदु, रवि चन्द्रवंशी हिमांशु महोबे ने भी संगठन को मजबूत करने पर अपना विचार रखा ।
इस दौरान प्रदेश संयोजक मनोज बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश कोठारी, प्रदेश महासचिव डी डी, कोसले, प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष दलीचंद ओगरे, हीरो जांगड़े, दयालु भारती, प्रदेश सचिव सत्या सत्यवंशी , जलेश बघेल , के साथ आफताभ राजा , खिलेशकान्त दोहरे, तरुण दिवाकर, राकेश भट्ट, कमलेश लहरे, संतोष डहरे, ईश्वर डाहिरे, सुखचंद अहिलेश्वर, आकाश डहरिया, रंजीत वर्मा, ईश्वरी साहू, जे डी मानिकपुरी, मोती टेकाम, ईशाक खान, जनकू सोनवानी, संतोष टण्डन, के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
