G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

स्वर्गीय बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा जगदलपुर (डिमरापाल) का मेडिकल कॉलेज,अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया

रायपुर । जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज स्वर्गीय बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों के द्वारा मेडिकल कॉलेज के नाम से स्वर्गीय बलिराम कश्यप का नाम हटाकर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने इस संबंध में स्पष्ट किया है, कि मेडिकल कॉलेज के नाम में किसी प्रकार की फेरबदल नहीं किया गया है तथा बस्तर के विकास में उल्लेखनीय योगदान के चलते यहां संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव के बाद यह कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page