ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पांडादाह, सांकरा, सलोनी, अवेली एवं छुईखदान विकासखंड के बुढानभाट, चोरलाडीह, बकरकट्टा, सरोधी में किया जाएगा 23 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आयोजन

जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पांडादाह, सांकरा, सलोनी, अवेली एवं छुईखदान विकासखंड के बुढानभाट, चोरलाडीह, बकरकट्टा, सरोधी में किया जाएगा 23 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आयोजन

खैरागढ़ 22 दिसम्बर 2023
केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत शुक्रवार 23 दिसम्बर को खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पांडादाह, सांकरा, सलोनी, अवेली विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं छुईखदान विकासखंड के बुढानभाट, चोरलाडीह, बकरकट्टा, सरोधी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया जाएगा। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page