ISRO चीफ के सिवन की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: देश के औद्योगिक विकास में इसरो की भूमिका महत्वपूर्ण


Image Source : ANI
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के चेयरमैन के सिवन सम्बोधन कर रहे हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोले जाने को लेकर इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि यदि अंतरिक्ष क्षेत्र (निजी उद्यमों के लिए) खोला जाता है, तो पूरे देश की क्षमता का उपयोग अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से लाभ प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। यह न केवल क्षेत्र के त्वरित विकास लाएगा बल्कि भारतीय उद्योग को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मौजूद है और भारत तकनीक के क्षेत्र में पावर हाउस बन गया है।
संबोधन में मानव मिशन गगनयान के अलावा ISRO के आने वाले मिशन की जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा ISRO के सूत्रों के मुताबिक निजी कंपनियों की भागीदारी को लेकर भी चेयरमैन कुछ अहम जानकारियां दे सकते हैं।
साल 2020-2021 में ISRO ने 36 मिशन प्लान किये हैं, लेकिन कोरोना के चलते अधिकांश मिशन का प्रोगेस प्लान के मुताबिक नहीं हो पा रहा है, साथ ही इसरो के पहले मानव रहित मिशन में भी देरी की संभावना अब बढ़ गयी है। उम्मीद की जा रही है कि सम्बोधन में ISRO चीफ के सिवन इन सब मुद्दों पर रोशनी डालेंगे।