INDIAPoliticsखास-खबर

क्या देश में एक बार फिर लग सकता है लॉकडाउन? पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर से हड़कंप मचा हुआ है। रोजाना कई राज्यों से हजारों मरीजों की पुष्टि हो रही है। हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते देख राज्य के साथ साथ केंद्र सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। वहीं कई राज्यों के सरकार लॉकडाउन लगाने का विचार कर रहे है।

बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। पीएम मोदी रविवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर कोरोना के रोकथाम को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी फिर से लॉकडाउन पर चर्चा कर सकते हैं।

बता दें कि देश के मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब समेत अन्य राज्यों में हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौत के आंकड़ें भी बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page