G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कबीरधाम जिले में उत्साह के साथ मनाया गया योगा दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कबीरधाम जिले में उत्साह के साथ मनाया गया योगा दिवस

पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, न.पा. अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ सहित आम नागरिकों ने किया विभिन्न मुद्राओं में योगाअभ्यास

कलेक्टर शर्मा ने कहा स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगा करना चाहिए

कवर्धा : सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर आज कबीरधाम जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण में योगाभ्यास किया गया। वर्चुअल योगाभ्यास और सोशल डिस्टेसिंग के साथ योगाभ्यास किया गया। पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के. सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में विभिन्न अलग-अलग मुद्राओं में योगाभ्यास किया।
पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को अपने स्वास्थ्य जीवन, तन और मन के लिए नियमित रूप से योगा करना चाहिए। योगाभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने आज सुबह योगाभ्यास करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम विद्या है। इसकी साधना वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन के लिए योग का महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए तथा निर्देशो का पालन करते हुए सांतवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है और इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जा रहा है।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण में योग की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है। सामान्य स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में योग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। शारीरिक तौर पर मजबूत करने के साथ योग हमें आंतरिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त बनाता है। आधुनिक जीवन शैली की कई समस्याओं से बाहर आने में यह हमारी मदद करता है। इससे विपरीत परिस्थितियों में हमें आगे बढ़ने और लड़ने की शक्ति मिलती है।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि करो योग रहो निरोग, यह सिर्फ श्लोगन मात्र नहीं है बल्कि यह योग की महत्वता को दर्शाता है। योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। तथा आधुनिक युग में तनाव और चिंता को कम करने के लिए यह रामबाण है। यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे आप स्वस्थ रह सकते हैं। योग दिवस का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति सजग करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page