G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पंचायत केसीजी में लंबित कार्यों के त्वरित निराकरण के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई। जिला पंचायत कार्यालय में लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने सभी शाखा प्रभारियों एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि समयसीमा में सभी लंबित कार्यों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान पंचायत, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, NRLM, आवास, स्थापना, लेखा, RES, कौशल विकास, टीएल शाखा सहित विभिन्न शाखाओं में लंबित प्रकरणों की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बजट प्रकरण, विभागीय जांच, पोर्टल एंट्री, निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मानदेय भुगतान, आवास निर्माण, शौचालय कार्य, बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण, टेंडर एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जनदर्शन, समय-सीमा एवं टीएल से संबंधित सभी प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत किए जाएं तथा प्रत्येक शाखा दैनिक प्रगति की निगरानी करे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यों में अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिला पंचायत प्रशासन ने सभी शाखाओं को निर्देशित किया है कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page