संयुक्त कलेक्टर सुमनराज द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : संयुक्त कलेक्टर सुमनराज द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, प्रकरणों के निराकरण की स्थिति तथा पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली।
संयुक्त कलेक्टर ने केंद्र में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के संधारण, गोपनीयता एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि संकटग्रस्त महिलाओं को विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सा एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर केंद्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशानुरूप पीड़ित महिलाओं को त्वरित राहत एवं समुचित मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें।


