ChhattisgarhKCGखास-खबर

दिव्यांगजन सशक्तिकरण की पहल: कलेक्टर ने किया 3 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ :
जिला–खैरागढ़–छुईखदान–गंडई में 03 दिसम्बर 2025 को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर चयनित हितग्राहियों को अनुदानित सहायक उपकरण प्रदाय किए जाने हेतु आज जिला कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वयं लाभार्थियों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा, उनकी गतिशीलता बढ़ाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से यह उपकरण प्रदाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तीन पात्र हितग्राहियों—उतरा वर्मा, मुनेश कुमार और लीला निषाद—को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल सौंपकर उन्हें सशक्त बनाया गया।

उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से उनके दैनिक कार्य सरल होंगे तथा आत्मनिर्भरता और सम्मानपूर्वक जीवनयापन में सहायता मिलेगी।

वितरण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमनराज, समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक  कमलेश कुमार पटेल सहित विभागीय अधिकारी–कर्मचारी राम अवतार साहू, राकेश कुमार साहू, हेमंत टंडन, अनिल साहू एवं नवीन ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page