वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी


पोंडी: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पोंडी चौकी दारा लगातार हो रहे सड़क हादसे को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी गई। गाड़ी ओवरटेक करने से बचें, वाहन हमेशा अपने साइट पर चलाने के साथ सामान्य स्पीड पर गाड़ी चलाने जैसे जानकारी दी गई।

पोंडी चौकी की टीम नेट लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने साथ ही रोड के किनारे लगे बबूल का पेड़ कटाई छटाई कराया गया। ताकि यातायात प्रभावित ना हो सके।

चौकी प्रभारी मानसिंह ने बताया कि लगातार हो रही सड़क हादसे को कम करने और लोगों को जागरूक करने के लिए रोड पर रेडियम लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को पंपलेट देकर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। गन्ना गाड़ी वाले ट्रैक्टर में लाल रंग का चार झंडा लगाया जाएगा।400 झंडा बनाने के लिए कपड़ा दे दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों के अंदर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना और सरदार वल्लभभाई कारखाना दोनों संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट लगाकर पूरी पुलिस चौकी और पोंडी पुलिस द्वारा कार्यक्रम चलाया जाएगा जिससे लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोका जा सके।



