G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

शिविर लगाकर दी जा रही योजनाओं की जानकारी

खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पचपेड़ी, ठेलकाडीह, चंगुर्दा व लछना में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

जिले में अब तक 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है यात्रा

खैरागढ़, 17 जनवरी 2024 // जिले के ग्राम पंचायतों में निरंतर प्रतिदिन विकसित भारत संकल्प यात्रा की शिविर आयोजित की जा रही है। खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पचपेड़ी, ठेलकाडीह, चंगुर्दा एवं लछना में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर किया। इसके उपरांत शिविरों में केंद्र शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविरों में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से शासन की विभिन्न संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। गौरतलब है कि जिले में अब तक 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में यह विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच चुकी है। जहां हितग्राहियों को पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पहले दूर-दराज के नागरिकों को जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। इस यात्रा में प्रचार माध्यमों से केंद्र शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज के पात्र और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच रही है। योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के प्रयास किये जा रहें है। नागरिक इन्हें समझें और पात्रतानुसार लाभ उठाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page