G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

सर्व समाज मांगलिक भवन का लोकार्पण कल माननीय मो.अकबर के हाथों

सर्व समाज मांगलिक भवन का लोकार्पण कल माननीय मो.अकबर के हाथों

नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने भवन का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर कल नगर पालिका द्वारा 2 करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित डॉ.बी.आर.अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात देगें। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सर्व समाज मांगलिक भवन का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य व्यवस्था किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिये।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा 2 करोड़ 19 लाख की लागत से निर्मित डॉ .भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का सौगात देते हुए लोकार्पण कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जी कल करेगें। उन्होने नवनिर्मित सर्वसमाज मांगलिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर मांगलिक भवन कैंपस को अच्छे से साफ-सफाई, मुरूम फिलिंग सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने बताया कि डॉ.बी.आर.अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्मित हो जाने से कवर्धावासियों को छोटे-बड़े सुख दुख कार्यक्रम किये जाने हतु सुविधा मिलेगा। निरीक्षण अवसर पर नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति नरेन्द्र देवांगन, भीखम कोसले कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता,सुश्री तेजस्विनी जिरापुरे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page