गंडई पंडरिया:/ग्राम दुल्लापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का भाजपा नेताओ एवं ग्रामीणो द्वारा मिल कर किया गया शुभारंभ।

गंडई रिपोर्टर:-गंगाराम पटेल
गंडई पंडरिया:/ग्राम दुल्लापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का भाजपा नेताओ एवं ग्रामीणो द्वारा मिल कर किया गया शुभारंभ।
केंद्र सरकार की योजनाओ से होगा गांव का विकास।
गंडई पंडरिया:- दुल्लापुर में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है।जिसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।सर्वप्रथम सामुदायिक भवन में मां सरस्वती की पूजा अर्चना अतिथियों के द्वारा किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत हार पहनाकर व गुलाल लगाकर किया गया । जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर केंद्र की शुरुआत किया गया ।कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं किसान नेता खम्मन ताम्रकार ने अपने उदबोधन में कहा कि आप सभी को मैं सबसे पहले बधाई आंगनबाड़ी केंद्र खुलने की बधाई देता हूं । हम सभी ने लगातार ग्राम दुल्लापुर में आंगनबाड़ी केंद्र के शुभारंभ के लिए प्रयास किया है।कई सालों तक प्रयास किया गया है ।जब अभिषेक सिंह सांसद थे तब उनके प्रयासों से छुईखदान ब्लॉक में 36 आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया लेकिन दुल्लापुर में ही आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल पाया।आप लोगों के सहयोग व समर्थन से आज मुझे जिला पंचायत में काम करने का अवसर मिला है। ग्राम दुल्लापुर में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए मैंने पुनः प्रयास किया गया।जिसमें अब जाकर सफलता मिली है। पूरे खैरागढ़ विधानसभा में दुल्लापुर की प्रशंसा होती है क्योंकि यहां के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।जिसका नतीजा है कि आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन, विद्यालय में शिक्षक आदि गांव में है । ग्राम के प्रयास को लगातार सहयोग व सफलता मिल रही है।जहां अन्य ग्राम पंचायत केवल स्कूल व आंगनबाड़ी की शिकायत लेकर जाते हैं वही दुल्लापुर के ग्रामवासी स्कूल भवन व शिक्षक की मांग करते हैं।ग्राम दुल्लापुर की आज जो पहचान बनी है उसमें सड़क, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन आदि का विकास प्रमुख है।विकास का यह सभी कार्य डॉक्टर रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में हुआ है। एक बार फिर आप सभी का स्वागत व अभिनंदन करता हूं।आशा है कि ग्राम दुल्लापुर के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण ग्राम पंचायत के विकास के लिए ऐसे ही सतत प्रयत्नशील रहेंगे।पूर्व सरपंच सुखदेव पटेल ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि15सालों की प्रतीक्षा के बाद ग्राम दुल्लापुर में आंगनबाड़ी केंद्र खुला है।आंगनबाड़ी केंद्र का भवन तो पूर्व में बन चुका था लेकिन खोलने की स्वीकृति नहीं मिल पाई थी । अब केंद्र खुल गया है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्र जरूरी है।ग्राम दुल्लापुर में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से बच्चों में पाई जाने वाली कुपोषण की समस्या का निदान होगा ।
कार्यक्रम में किसान नेता खम्हन ताम्रकार,भाजपा महामंत्री टूम्मन साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद खान, पूर्व सरपंच सुखदेव, पूर्व सरपंच रजेलाल पटेल, ग्राम पटेल गोटिया लाल पटेल, सरपंच दुल्लापुर केमन मरकाम, उपसरपंच अलख राम पटेल, तरासन पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ज्योति पटेल सहायिका, नवप्रवेशी बच्चे व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।


