G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास समुंदपानी में लोकार्पण समारोह आयोजित।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

वनांचल सालेवारा क्षेत्र से रिपोर्टिंग चंद्रभूषण यादव

खैरागढ़- खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के अंतिम छोर में बसा ग्राम समुंदपानी में बैगा आदिम जनजाति छात्रावास के समारोह में कांग्रेस विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ने फिता काटकर उद्घाटन किया।
वनांचल बकरकट्टा क्षेत्र में अधिकतर बैगा जनजाति के लोग निवास करते हैं। पुर्व वर्ती कांग्रेस ने बैगा जनजाति के विकास के लिए उच्च शिक्षा बैगा जनजातियों लिए निशुल्क सामाग्री निशुल्क खाना रहना सभी मुफ्त में देकर आदिवासियों के जीवन को संवारने का काम किया है । विधायक ने पुर्व भूपेश बघेल की सरकार को बैगा जनजातियों के वरदान कही बारहवीं पास आठवी पास पांचवी पास बैगा जनजातियों को नौकरी दे रही थी।
छात्रावास अधीक्षक ओमप्रकाश मरकाम ने बताया प्रति बच्चों पर 1500 सौ रूपए खर्च किया जाता है। विधायक ने बच्चों का खाना चेक किया जिसमें आलु भाटा का सब्जी चांवल बना था । वर्तमान में 30 बच्चें का एडमिशन हो गया है । 3 बच्चों को विधायक  ने प्रवेश दिलाया ।
लोकार्पण समारोह में यशोदा निलांबर वर्मा,  गजेन्द्र ठाकरे गुलशन तिवारी युंका जिला अध्यक्ष,  रामकुमार पटेल,  चन्द्रभूषण यदु दिनेश साहु, भरत यादव सरपंच , अमर सिंह पुर्व सरपंच,  गणेश धुर्वे सरपंच,  संजु चंदेल , अशोक जंघेल,  हेमन्त, रामजी ठाकरे,  सुखी लाल, दिनेश बोरकर,  निलाबंर वर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रोहित धुर्वे पुर्व जनपद सदस्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page