G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaon

ग्राम दुल्लापुर (गंडई ) में मां शांकमभारी जयंती को धूमधाम से मनाया गया , महिलाओ के द्वारा कलशयात्रा रैली निकाली गई।

आज दिनांक 28/01/ 2022 दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत दुल्लापुर में मां शाकंभारी जयंती मनाया गया। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी की चेहरों में चमक व खुशी दिखाई दे रही थी।जयंती समारोह

 

को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम मरार समाज के इष्ट देवी मां शाकंभारी व राष्ट माता सावित्री बाई फुले की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर ग्रामवासी व आसपास के ग्रामीणों के साथ सभी लोगो ने जयंती कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओ के द्वारा कलशयात्रा रैली निकाली गई। साथ ही साथ कलशयात्रा को बाजे गाजे के साथ और साथ ही गांव के प्रत्येक गलियों में घुमाया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में आए हुवे अतिथियों का स्वागत मंच के माध्यम से हार व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद खीर,पूड़ी प्रसाद के रूप में दिया गया।
जयंती समारोह में मुख्या अतिथि के रूप में राजनादगांव भोयरा मरार समाज
जिला अध्यक्ष सुकदेव पटेल,जिला मीडिया प्रभारी रजेलाल पटेल,जिला कोषाध्यक्ष परेट पटेल,हरिप्रसाद ,विष्णु पटेल ग्राम पंचायत दुल्लापुर सरपंच प्रतिनिधि भागवत मरकाम,अलख पटेल, पत्रकार – गंगाराम पटेल एवं समस्त ग्रामवासी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page