दुर्गा उत्सव एवं त्योहारों को देखते हुए KCG पुलिस ने सभी थानों से बल निकालकर किया बाइक पैट्रोलिंग।


वहीं मोहगांव थाना के पुलिस जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रो में निकाली पेट्रोलिंग बाइक रैली

गंडई – पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया नेहा पाण्डेय के दिशा निर्देश पर KCG पुलिस के द्वारा नवरात्रि पर्व एवं त्योहारों को देखते हुये नगर के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों, सामवेदनशील मोहल्लों में SDOP खैरागढ़ एवं sdop गंडई एवं सभी थाना प्रभारी – छुईखदान, खैरागढ़, गंडई, मोहगाओ, ठेलकाडिह, सालहेवारा तथा ज़िला बल एवं CAFके द्वारा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाइक पेट्रोलिंग निकाली गई। जिसके ज़रिए ग्रामीणों तथा शहर इलाक़े में संवाद स्थापित किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान आम लोगो को व्यवस्था बनाए रखने हेतु समझाइस दी गई। साथ ही नगर वासियों को आपातकाल की स्थिति में तत्काल सूचना थाना प्रभारी, थाना अथवा 112 को देने हेतु अवगत करवाया गया।