G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhखास-खबर

लिव इन रिलेशन और शादी के नाम पर फंसाती थी लड़कियां : 72 साल के बुजुर्ग को 19 साल की लड़की ने विधवा बताकर लिव इन रिलेशन के नाम पर ठगे लाखों…. सुंदर-सुंदर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल फोटो दिखाकर बनाती थी दीवाना, फिर ठगकर हो जाती थी फरार…5 गिरफ्तार

लिव इन रिलेशन और शादी के नाम पर फंसाती थी लड़कियां : 72 साल के बुजुर्ग को 19 साल की लड़की ने विधवा बताकर लिव इन रिलेशन के नाम पर ठगे लाखों…. सुंदर-सुंदर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल फोटो दिखाकर बनाती थी दीवाना, फिर ठगकर हो जाती थी फरार…5 गिरफ्तार

बिलासपुर 4 सितंबर 2021। लिव इन रिलेशन में रहने की बात कहकर बुजुर्ग को ठगने वाली “विधवा” तो 29 साल की युवती निकली। मेट्रोमॉनियल साइट के जरिये कभी खुद को जवान बताती तो कभी विधवा…कभी खुबसूरत फोटो पोस्ट कर लुभाती, तो कभी चिकनी-चुपड़ी बातों से फंसाती….बिलासपुर में शातिर लड़कियों का गिरोह बेनकाब हुआ है। ये गिरोह “रिवाज” और “इंडियन कल्चर मैंट्रीमोनियल” के नाम पर ऑनलाइन साइट चलाता था। जिसमें पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रूपये ठगे जाते थे और फिर साइट से जुड़ी लड़कियां लोगों को ठगने में जुट जाती।

दरअसल  72 साल के असीम बेग ने पिछले दिनों इन्ही शातिर गिरोह के मैट्रोमॉनियल साइट के जरिये लिव इन के लिए विधवा महिला की तलाश की थी। साइट के जरिये असीम बेग को एक कथित तौर पर अंजू यादव का नंबर दिया गया, बताया गया कि वो 62 साल की है, जो टेलीकॉम डिपार्टमेंट से रिटायर हुई है।  हालांकि जो महिला को 62 साल की विधवा अंजू यादव बताकर असीम बेग से मिलाया गया, वो 19 साल की पूजा थी। काफी दिनों तक बातचीत के बाद पूजा ने लिव इऩ में साथ रहने की बात कहने लगी, लेकिन जिस दिन वो बिल्हा से बिलासपुर आने की बात, उसी रात उसने अचानकर फोन कर कहा कि वो जबलपुर जा रही है, क्योंकि उसके मामा की तबीयत खराब है। फिर पैसे नहीं होने की बात कहकर पूजा ने असीम से करीब डेढ़ लाख रूपये जमा करा लिये और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। इस मामले में असीम ने शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर जांच के बाद पुलिस ने 3 महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सुंदर लड़कियों का फोटो करते थे अपलोड

पुलिस के मुताबिक शिकायत में साइबर क्राइम का शुरू से ही संदेह था, लिहाजा जांच भी उसी आधार पर शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले मैट्रिमोनियल साइट का पता लगाया। पुलिस को तहकीकात में मालूम पड़ा कि साइट पर सुंदर महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर शादी का प्रस्ताव देकर धोखाधड़ी किया जाता है। ये साइट ऑनलाइन एवं अखबार के माध्यम से शादी के विज्ञापन देने वालों को टारगेट करता था। दरअसल शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो मेट्रोमॉनियल साइट के जरिये महिला के संपर्क में आया था, लिहाजा पुलिस ने रिवाज और इंडियन कल्चर मैंट्रीमोनियल साइट का पता लगाया। असीम बेग ने बताया था कि अखबार के विज्ञापन के माध्यम से मैरिज ब्यूरो से सम्पर्क कर बात शुरु हुई थी। इस साइट ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 8500 रू लेकर एक महिला से बात करायी, जिसने खुद को अंजू यादव बताया और लिव इन रिलेशन पर राजी हो गयी। फिर अचानक से रिश्तेदार की तबीयत का बहान बताकर असीम से  120,500 रूपये ठग लिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page