G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

अंगना में शिक्षा कार्यक्रम में बच्चों ने कई गतिविधियां माताओं के सम्मुख किए प्रारंभ

शासकीय प्राथमिक शाला मानिकपुर मे अंगना मे शिक्षा माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

बोड़ला। शासकीय प्राथमिक शाला मानिकपुर में सोमवार को माता उन्मुखीकरण प्रोग्राम के अंतर्गत आंगन में शिक्षा एक नई पहल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की आराध्य देवी सरस्वती मां की तेलीय चित्र पर गुलाल, अबीर लगाकर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रीफल तोड़कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिता चंद्रवंशी रही।

इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला सिल्हाटी की शिक्षिका रश्मि हठीले के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम कक्षा पहली, दूसरी , तीसरी कक्षा के लिए है, जिसमें माताएं बच्चों को शाला आने से पूर्व विभिन्न कौशलों में निपुण बनाएंगी। विभिन्न कौशलों शारीरिक एवं क्रियात्मक विकास, सामाजिक और भावनात्मक विकास, बौद्घिक विकास भाषा विकास, गणित पूर्व तैयारी आदि को महत्व दिया जाएगा। बच्चों ने अनेक गतिविधियों को अपने माताओं के सम्मुख प्रारंभ किए, जिसमें माताएं अपने बच्चों की वास्तविक स्थिति से अवगत हुई।

इन सभी कौशलों की जांच के लिए विभिन्न प्रकार की सहायक सामग्री, ठोस वस्तुओं, ताजी सब्जियों का उपयोग किया गया। बच्चों और माताओं के द्वारा इन गतिविधियों में हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक दिलीप चंद्रवशी, सुरेश कुमार वर्मा, रोहित नागवंशी, शान्ति पोर्ते, अमर गहडे, सुरेखा यादव, पूनम, मथुरा निर्मलकर, शीतला चंद्रवशी, कल्पना, रामकली ,सुनेती यादव, पतंग बाई,संतोषी ,कौशल्या ,नीरा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page