G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

प्रदेश में सुचारू रूप से खाद,बिजली एवं किसानों को एक मुश्त धान बोनस की राशि एवं गन्ने की राशि प्रदान करने के संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश के सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

प्रदेश में सुचारू रूप से खाद,बिजली एवं किसानों को एक मुश्त धान बोनस की राशि एवं गन्ने की राशि प्रदान करने के संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश के सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

कवर्धा : भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश के सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्रदेश में सुचारू रूप से खाद,बिजली एवं किसानों को एक मुश्त धान बोनस की राशि एवं गन्ने की राशि प्रदान करने के संबंध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के आव्हान पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की मार्ग दर्शन में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भारत माता चैक में सम्पन्न किया गया।
कबीरधाम जिले के किसानो को सुचारू रूप से खाद की आपूर्ति नही होने के कारण एवं समय पर पर्याप्त बिजली नही मिलने के कारण और धान की खेती मे आ रही परेशानी को देखते हुए एवं चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वादे प्रति क्विंटल धान 2500 रू. खरीदी करने का जिसकी शेष राशि को एक मुश्त भुगतान प्रदान करने हेतू एवं गन्ना खरीदी 355 रू. प्रतिक्विंटल की दर से खरीदी किया जाने के वादे को लेकर एवं अन्य सभी विषय को लेकर जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है !
इस अवसर पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं पूर्व सांसद बिलासपुर लखन साहू ने राज्य सरकार को घेरते हुए किसान विरोधी नीति को अपनाने का आरोप लगाया उन्होने कहा कि आज किसान खाद, बिजली की आपूर्ति न होने के कारण परेशान है। किन्तु राज्य के कांग्रेस सरकार खाद के विषय को ले करके ,धान के बोनस को ले करके और अन्य विषयों को लेकर केन्द्र पर आरोप लगाने से बाज नही आ रही । आज शहर से लेकर ग्रामीण तक बिजली की समस्या है आज राज्य सरकार खाद एवं बिजली की समस्या को देखते हुए किसान हित में निर्णय लेने के लिए असमर्थ है।
इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने दूर संचार के माध्यम से दिल्ली से किसानों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को पूरी तरह विफल बताया एवं किसानों की खाद आपूर्ति व बिजली की संकट को संबंधित अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण करने हेतू सरकार को दबाव डालते हुए किये गये अनेक चुनाव वादे, युवा बेरोजगारी भत्ता महिला स्व सहायता समुह की महिलाओं की कर्जा मांफ एवं अनेक मुद्दे को घेरते हुए अपने संबोधन में किसानो का हमदर्द बनकर इस अवसर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा संगठंन जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने 2018 में किये गये चुनावी वादे से सत्ता हासील करने वाले कांग्रेस की सरकार आज किये हुए 36 वादे में से एक भी वादा पूर्ण नही कर पाई है। आज प्रदेश में शराब बंदी की बात करे, कोरोना महामारी की बात करे तो जहां शराब बंदी का पूर्ण निर्णय लेना था तो वही आन लाईन डिलिवरी करके शराब घर-घर पहुचाया गया वही गरीब परिवार इस महामारी काल में राशन सामाग्री ,स्वास्थ्य चिकित्सा के सुविधा से वंचित है ।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल में पूर्ण रूप से विफल है, न ही किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा माफ हुआ है और न ही किसानों का धान खरीदी का एक मुश्त 2500 रू. प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया है और बिजली हाफ करने की बात कहे तो बल्कि प्रदेश में पूरी तरह बिजली साफ हो गई है। किसानों का न पर्याप्त खाद मिल रहा है और न ही खाद्य का भण्डारण है। जब से कांग्रेस की सरकार आयी है तब से किसान अपने अधिकार के लिए आंदोलन ,धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की सरकार को जगाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य गोपाल साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ,जसविन्दर बग्गा ,संतोष पटेल, शिवनाथ वर्मा, महामंत्री विरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी, भाजपा मंत्री पुष्पतला राज, नीतू शर्मा, ओम यदू, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश मिश्रा, स्थायी आमंत्रित सदस्य गणेश तिवारी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्रकुमार चन्द्रवंशी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामकृष्ण साहू, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश कौशिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ठाकुर पियुष सिंह, अनु.जनजाति जिला अध्यक्ष संतराम धुर्वे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु तिवारी, महामंत्री एवं प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सविता सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, विजयलक्ष्मी तिवारी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा, जलेश साहू, कोषाध्यक्ष निर्मल द्धिवेदी, उपाध्यक्ष युवाराज सिंह, कुंजराम साहू, मंत्री कृष्णा देवागंन, संतोष वर्मा, किसान मोर्चा मण्डल के सभी अध्यक्ष, भाजपा संगठन के सभी मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष, कल्याण सिंह ठाकुर, नवलकिशोर पाण्डेय, रामकुमार चन्द्राकर, नंदलाल चन्द्राकर, मुरली चन्द्राकर, किशोर चन्द्राकर, अरविंद ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, सुखदेव धुर्वे, नीलांबर चन्द्राकर, परमेश्वर चंद्रवंशी, संतोष मिश्रा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पद्मराज टंडन, कृष्णा चन्द्राकर, पीयूष टाटिया, राहुल चन्द्राकर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए सभी किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page