G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा रेंगाखार: ग्राम पंचायत घानीखूंटा में एक युवक ने बाइक के विवाद में अपने बाप की गला घोंट कर हत्या कर दी।

कवर्धा रेंगाखार: ग्राम पंचायत घानीखूंटा में एक युवक ने बाइक के विवाद में अपने बाप की गला घोंट कर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को घर से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर दफना दिया। दो दिन बाद बुधवार को सरपंच के घर आरोपी युवक पहुंचा और पिता के लापता होने की जानकारी दी। फिर ग्रामीणों और सरपंच पति के साथ तलाश करने निकल पड़ा। थोड़ी देर बाद जब एक जगह संदेह होने पर जमीन को खोदा गया तो शव देख युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मामला रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम घानीखुंटा निवासी प्रभुलाल वर्मा (53) के दो बेटे कैलाश (22) और सोनू (6) हैं। कैलाश का अपने पिता से अकसर बाइक चलाने को लेकर विवाद होता था। प्रभुलाल उसे बाइक चलाने नहीं देता और टीवी देखने से रोकता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कैलाश ने रस्सी से अपने पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर ले जाकर शव दफना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page