ChhattisgarhRaipurखास-खबर
News Ad Slider
छत्तीसगढ़ की राजनीति में गरमाया विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री सिंहदेव विवाद मामला शांत


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन दिन से जारी विधायक बृहस्पति सिंह और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विवाद समाप्त हो गया है। दरअसल गृहमंत्री के सदन में दिए गए बयान के बाद मंत्री सिंहदेव सदन पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मामले का पटाक्षेप हो गया है। साथ ही कहा कि मैं अब संतुष्ट हूं। इससे पहले सदन में गृहमंत्री साहू ने कहा कि मंत्री सिंहदेव पर विधायक बृहस्पति सिंह की ओर से लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार है। विधायक पर हमले मामले से मंत्री सिंहदेव का कोई लेना देना नहीं है। इतना ही नहीं विधायक बृहस्पति सिंह ने भी सदन में मामले में खेद जताते हुए दुख प्रकट किया है



