गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अस्पताल पहुंचकर नक्सली हमले में घायल जवानों का जाना हालचाल, कहा- बौखलाहट में नक्सली दे रहे है घटना को अंजाम


रायपुर : बीजापुर में हुए नक्सली हमले में घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया है। सभी 7 जवानों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनसे उनका हालचाल जाना।
अस्पताल से बहार निकलकर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सली बौखलाहट में इस तरह के कायराना हरकत को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों के ऊपर हमारे फोर्स का दबाव बनते जा रहा है। इसी कारण नक्सली घटनाये सामने आ रही है। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। शांति वार्ता हम लोगों तक पहुंची नही है। इसलिए हम एथेंटिक नहीं मानते। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि वो हथियार छोड़ें फिर बातचीत करेंगे।
इन अस्पतालों में कराया गया हैं भर्ती
बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल 3 जवानों को रामकृष्ण अस्पताल, 2 घायल जवानों को श्री नारायणा अस्पताल,1 जवान को बालाजी अस्पताल और 1 घायल जवान को एमएमआई में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।