G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती का किया गया आयोजन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती का किया गया आयोजन

पंडरिया– विकासखण्ड पंडरिया के अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर कबड्डी, खो खो, कुर्सी दौड़,200 मीटर दौड़, का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे छात्र छात्राएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।संभाग स्तरीय शालेय कबड्डी एवम खोखो प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रा करिश्मा साहू, दिव्या पटेल को पुरस्कृत करते हुए संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद भारत के महान् खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने सन 1928,1932 और 1936 मे भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए। खेल प्रभारी व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदीवान ने भी उनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताया । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी ज्योति ध्रुव, स्काउट गाइड प्रभारी महेंद्र कुमार, रेडक्रॉस प्रभारी शकुन पाटले एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page