G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल घोंघा में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

हिंदी दिवस पर छात्र छात्राओं द्वारा कविता पाठ, भाषण और हिंदी क्विज व वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा। शासकीय हाई स्कूल घोंघा में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सभागार में गीत कविता भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिए एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

संस्था में पदस्थ हिंदी के व्याख्याता हेमंत कुमार सोनी के द्वारा बताया गया कि हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 को राष्ट्रभाषा के रूप में संविधान में सर्वसम्मति से पारित किया गया आज हिंदी विश्व में सबसे अधिक लोगों के द्वारा बोली जाने वाली भाषा है।

अंग्रेजी के व्याख्याता राजेश कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपनी राष्ट्रभाषा की सम्मान करना चाहिए एवं उसके विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए।

व्याख्याता सुश्री भगवती हठीले ने सभी छात्र छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी सबसे सरल और मीठी भाषा है इस पर हमें गर्व है। बृजेश कुमार गुप्ता व्याख्याता गणित ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित किया एवं हिंदी दिवस की बधाई दिए।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रभारी प्राचार्य राम कुमार बघेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र विविधता में एकता का परिचायक है अतः हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांध कर रखती है हमें अपनी राष्ट्रभाषा पर हमें गर्व है। हिंदी भारत में सबसे अधिक और विश्व में दूसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा है। आज हिंदी और संस्कृत पढ़ने के लिए विदेशों में भी विवि खोले जा रहे हैं। मात्र हिंदी ही एक ऐसी भाषा है। जैसा हम सोचते हैं उसको उसी प्रकार लिखते हैं। इसलिए हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है। हिंदी भारत का गौरव है। हिंदी भारत के माथे पर बिंदी है। आज विश्व के कोने कोने से विद्यार्थी हमारी भाषा और संस्कृति को जानने के लिए हमारे देश का रूख कर रहे हैं। हिन्दी दिवस के इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page