G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDhamtariUncategorized

यहां यात्री बस हादसे का हुई शिकार, 2 दर्जन से ज्यादा यात्री थे सवार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

धमतरी: धमतरी जिले के संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार तकरीबन दो दर्जन यात्री इस हादसे में बाल-बाल बचे। हादसे में कुछ यात्रियों को ज्यादा चोंट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्री की है। कर्नाटक पासिंग यात्री बस संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पलट गई। जिसके बाद बसे में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना संजीवनी 108 एंबुलेंस को दी गई।

हादसे में दो यात्रियों को ज्यादा चोंट आई है, जिन्हें एबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहीं शेष यात्रियों को हल्की चोंट आऩे की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों घायल यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page