G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

भारी पुलिस बल ने जोगी कॉग्रेस को कुंडा में ही रोका, कवर्धा मामले में बिना सर्त रिहा करने कर रहे थे पैदल मार्च

भारी पुलिस बल ने जोगी कॉग्रेस को कुंडा में ही रोका, कवर्धा मामले में बिना सर्त रिहा करने कर रहे थे पैदल मार्च

कुंडा -कवर्धा हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए सभी नागरिकों को निशर्त रिहा करने की मांग को लेकर कुंडा से पंडरिया तक जोगी कांग्रेस द्वारा निकलने वाले पैदल यात्रा को कुंडा में ही भारी पुलिस बल ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.)पंडरिया डाहिरे एवं अतरिक्त तहसीलदार कुंडा प्रकाश यादव की मौजूदगी में रोका गया, जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता जहां इकठ्ठा हुए, वही पर पुलिस ने चारों तरफ़ से घेरा लगा कर रोक लिया जिसके कारण कार्यकर्ता आगे ही नहीं बढ़ पाये अजित जोगी युवा मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा की हम सभी कार्यकर्त्ता शांति पूर्वक पैदल पंडरिया के लिये निकल रहे थे पूर्व तय कार्यक्रम के तहत हम सभी कुंडा से मोहगांव पलानसरी परसवारा होते पंडरिया जाते सभी गांव के नागरिक रास्ते में रैली में सामिल होते जाते मगर प्रशासन के द्वारा हमें आगे जाने ही नहीं दिया गया, आगे अश्वनी यदु ने कहा की हमारे द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया और ये मांगे रखी गई के सभी लोंगो को बिना सर्त रिहा किया जाये ताकी मामला यही शांत हो जाये आगे हमारे पार्टी के नेता प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी एवं विधायक लोरमी धर्मजीत सिंह राज्यपाल से मुलाक़ात कर इस विषय पर संज्ञान लेने एवं बिना सर्त रिहा करने की मांग रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page