भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुंडा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुंडा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

टीकम निर्मलकर AP पंडरिया : नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुंडा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए। नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जानकारी साझा करते हुए परसोत्तम निर्मलकर महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुंडा ने बताया नितिन नवीन जी भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख राजनेता है।
नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना अत्यंत उत्साह और हर्ष का विषय है युवाओं में काफी उत्साह और उमंग है। नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत परिश्रम और लगन और संगठन के लिए समर्पित और लंबे समय से जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करने की क्षमता एक नई जिम्मेदारी के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी सर्वोच्च पद राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना अपने आप में गर्व का विषय है.
नितिन नवीन जी जन्म 23 भी 1980 में पटना बिहार में हुआ। छात्र जीवन में ही विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में काम किया।नितिन नबीन जी के पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के प्रमुख नेता थे। पिता के देहांत के बाद अपने माता जी के कहने पर पिताजी के कार्य को आगे बढ़ते हुए राजनीति में आए। 2006 में पहली बार पटना पश्चिम से विधायक चुने गए। फिर लगातार 4 बार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। बिहार सरकार में मंत्री पद पर सड़क निर्माण मंत्री, शहरी विकास एवं आवास मंत्री और विधि एवं न्याय मंत्री रहे। वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री पद पर कार्यरत है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी बिहार राज्य के प्रदेश अध्यक्ष रूप में कार्य किया है। 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी के रूप में संगठन में मजबूती से काम करते हुए। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंक कर भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनाने में सफल रहे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य किया है। अपनी सादगी और संगठनात्मक कुशलता और बूथ स्तर से शीर्ष नेतृत्व तक समन्वय बनाने की क्षमता से जाने जाते हैं। संघर्ष और मेहनत के दम पर आगे बढ़ाने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं यही कारण है की नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और उमंग है निश्चित रूप से नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुंडा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।




