G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर से मिली गुंजन साहू, दी शुभकामनाएं

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

मेहनत और लगन से पाई सफलता, खेल और शिक्षा दोनों में बनी मिसाल

खैरागढ़ – नगर की प्रतिभाशाली छात्रा एवं राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी गुंजन साहू का चयन एमबीबीएस में हुआ है। कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल से भेंट कर उन्होंने अपनी सफलता साझा की। कलेक्टर ने गुंजन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी मेहनत जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

गुंजन साहू, वाहन चालक लुनकरण साहू की पुत्री हैं। उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्था की मदद लिए बिना घर पर ही तैयारी कर यह सफलता हासिल की है। सरस्वती शिशु मंदिर से दसवीं में 94.6 प्रतिशत और बारहवीं में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद लगातार परिश्रम करते हुए उन्होंने दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। नीटी परीक्षा में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में सामान्य वर्ग में 547वीं तथा ओबीसी वर्ग में 237वीं रैंक हासिल की, जिसके आधार पर उनका चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में जनरल कैटेगरी से हुआ है।

गुंजन न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेल जगत में भी अपनी उपलब्धियों से नगर का गौरव बढ़ा चुकी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुकी हैं और 2019 में कुरुक्षेत्र में आयोजित विद्या भारती अंडर-19 नेशनल स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उनकी सफलता पर न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब ने उन्हें बधाई दी है।

गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े पापा हरिराम साहू को शैक्षणिक मार्गदर्शन तथा जिला खेल अधिकारी कन्हैया पटेल और कोच जमीर कुरैशी को खेल क्षेत्र में सहयोग देने के लिए दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों में उनकी रुचि रही है और अब उनका सपना साकार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page