साल्हेवारा-देवपुराघाट में पीएम-जनमन के तहत बैगा महिलाओं का समूह गठन एवं प्रशिक्षण


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

दिनांक : 2 दिसंबर 2025
साल्हेवारा-देवपुराघाट पंचायत में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं का समूह गठन, लोकोस एप में एंट्री प्रशिक्षण तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान पर विशेष फोकस किया गया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दूरस्थ ग्राम देवपुराघाट में आयोजित इस शिविर में एनआरएलएम के ब्लॉक अधिकारी नरेश कोमरे ने बताया कि
“अजीविका मिशन के माध्यम से बैगा महिलाओं को संगठित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ते हुए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। विशेष शिविर के माध्यम से महिलाओं को समूह के महत्व, संचालन, वित्तीय गतिविधियों तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई है।”
शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं को समूह आधारित कार्यप्रणाली, बचत-ऋण प्रक्रिया, अवसरों की पहचान, एवं लोकोस एप उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एप में आ रही तकनीकी बाधाओं को वहीं पर दूर कर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी दीदियों को संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के क्षमता-विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे बैगा समुदाय की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई दिशा मिलेगी।


