G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेंगाखार कला में हुआ भव्य कार्यक्रम, महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रेंगाखार कला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह रेंगाखार कला में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शायनलता साहू ने किया।


कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, सम्मान और अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रतीक है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश में भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति मानती है। महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मसम्मान का संदेश फैलाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शायनलता साहू, जिला महामंत्री नीतू शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति केसरवानी, शहर महामंत्री श्रद्धा चंद्रवंशी, दीपमाला, फाग बाई, रंजीता मेरावी, सलीका पंचतिलक, सरस्वती यादव, नेम बाई पंचेश्वर, दुर्गन पटेल, लीला तुरकर, फूलबासन मेरावी, उषा मेरावी, राजकुमारी यादव, लता नेताम, बसंती, राजेश्वरी धुर्वे, गुलवंसा धुर्वे, अंजलि मेरावी, सुकवारो मरकाम, लक्ष्मी, कला धुर्वे, सुनीता, जमुना बाई, आशा बाई, कला दानदर, जीतेंद्री, अनीता मरकाम, पन्नालाल अग्रवाल, कपूरचंद ठाकरे, मंगलू सिंह, मनीराम यादव, सालिक राम, गजानंद यादव, भरत पटेल, राजूम लाल, समलू यादव, लेख राम बहिष्वर, कांतिलाल मरकाम, राजकुमार मेरावी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page