G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamViralखास-खबर

कुई-कुकदुर सहित वनांचल क्षेत्र में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्सव की भव्य तैयारी

कुई-कुकदुर- श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कुई 22/01/2024 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
जिसमें प्रातः 4:30 से 6:30 बजे तक प्रभात फेरी निकाली गई गांव के सभी लोग शामिल होकर सभी घरों के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं थे और रंगोली से आंगन सजाए हैं।
सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या से अभिजीत मुहूर्त पर सिद्ध प्रसारण देखेंगे हनुमान चालीसा राम रक्षा स्त्रोत, श्री राम जय राम जय जय राम का 108 बार राम नाम महामंत्र का उच्चारण किया जाएगा।
दोपहर 1:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक शोभायात्रा प्रभात फेरी, डंडा नाच, झूला मंडली के साथ हनुमान मंदिर से सेमरहा मार्ग देवसरा मार्ग अटल चौक पर पंडरिया मार्ग महामाया मंदिर चंडीमंदिर और वापस हनुमान जी मंदिर तक और उसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।
संध्या 4:00से 5:00बजे तक अतिथियों द्वारा उदबोधन एवं कार सेवक का सम्मान किया जाएगा।
संध्या 5:00से 6:00तक महाआरती दीपदान आगर मैया में,हनुमान मंदिर के पास आतिशबाजी और 1100दीपक से दीपोत्सव गांव के सभी व्यक्ति धोती कुर्ता के साथ आने का माताएं एवं बहने संस्कार वाहिनी वस्त्र में आने अपील किया गया है । 22 जनवरी में गांव में शुष्क दिवस रहेगा यानी किसी व्यक्ति को मदिरा मांस का सेवन नहीं करना है और न ही बेचना है!गांव के सभी व्यक्ति अपने परिवार के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है ।सभी अपने घर में कम से कम 5 दीपक जलाएं, अतीशबाजी करें, घर के ऊपर भगवा ध्वज लगाएं ऐसा
आयोजक श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कुई के द्वारा आह्वान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page